देहरादून : थाना हाजा को डेल्टा द्वारा कालर का मोबाइल नंबर 7088888055 दिया गया। तो कालर से संपर्क किया गया तो कालर द्वारा अपना नाम गजेंद्र सिंह नौटियाल बताया गया कालर द्वारा बताया गया दसोऊ मार्ग पर एक वाहन सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमें 5 लोग सवार थे उक्त सूचना पर थाना हाजा से में उपनिरीक्षक नीरज सिंह मय पुलिस बल के घटनास्थल के लिए रवाना होकर मौके पर पहुंचे वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी घटना की जानकारी ली गई तो बलेनो कार से मेले से वापस अपने घर दसोंऊ जा रहे थे रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिनको स्थानीय लोगों एव एसडीआरएफ /थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू चलाकर बामुश्किल मुख्य सड़क पर निकाले गए उनमें से दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी अन्य 3 घायल हुए हैं घायल व्यक्ति को उपचार हेतु भेजा गया।
*घायल व्यक्ति* 1 संजय चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
2_ रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
3_ जय सिंह पुत्र धर्म सिंह उपरोक्त उम्र 34 वर्ष
*मृतक व्यक्ति:*
1 प्रीतम सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी उपरोक्त 30 वर्ष
2- बरदार सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष
उक्त सड़क दुर्घटना की विस्तृत जानकारी की जा रही है
